एजेंसी न्यूज

Haryana: फरीदाबाद में हत्या के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

जिला पुलिस ने दो गुटों के बीच हो रहे झगड़े का बीच-बचाव कर रहे डेयरी संचालक की कथित रूप से हत्या करने के आरोप में शनिवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

Haryana: फरीदाबाद में हत्या के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार
Murder Representative (Photo Credit: Pixabay)

फरीदाबाद (हरियाणा), 5 मार्च : जिला पुलिस ने दो गुटों के बीच हो रहे झगड़े का बीच-बचाव कर रहे डेयरी संचालक की कथित रूप से हत्या करने के आरोप में शनिवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की शाम चावला कालोनी में हुई घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं. मरने वाले सुभाष के पुत्र ऋतिक ने तहरीर दी है कि वह अपने पिता के साथ बाइक से जा रहा था, रास्ते में काली मंदिर के पास उन्होंने देखा कि चार लोग उनके पड़ोसियों राजा और वैभव को पीट रहे हैं.

पुलिस ने बताया, सुभाष ने जब बीच-बचाव किया तो चारों आरोपियों ने राजा और वैभव के साथ-साथ उनपर भी चाकू से हमला किया और वहां से फरार हो गए. उन्होंने बताया कि तीनों को पहले बल्लभगढ़ सरकारी अस्पताल ले जाया गया था, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सफदरजंग अस्पताल दिल्ली भेजा गया, जहां सुभाष की मौत हो गई. यह भी पढ़ें : लोगों की बेहतरी के लिए केरल सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है केन्द्र: मनसुख मांडविया

फरीदाबाद पुलिस के प्रवक्ता सुबे सिंह ने बताया कि बल्लभगढ़ नगर थाने में दर्ज शिकायत के आधार पर बल्लभगढ़ सदर थाने में शनिवार को प्राथमिकी दर्ज करके चार आरोपियों में से तीन नरेश, लोकेश और प्रशांत को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2023 12:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).