एजेंसी न्यूज

Oxygen Black Marketing: दिल्ली में ऑक्सीजन सांद्रकों की कालाबाजारी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी में ऑक्सीजन सांद्रकों की कालाबाजारी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी.

Oxygen Black Marketing: दिल्ली में ऑक्सीजन सांद्रकों की कालाबाजारी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार
मेडिकल ऑक्सीजन (Photo Credits: Pixabay)

नयी दिल्ली, 9 मई : पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी में ऑक्सीजन (Oxygen) सांद्रकों की कालाबाजारी (Black Marketing) के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी. आरोपियों की पहचान भरत अग्रवाल (42), इशांत गोसेन (31) और रामबीर सिंह (29) के रूप में हुई है. अधिकारियों ने कहा कि इन लोगों के पास से 19 आयातित ऑक्सीजन सांद्रक, तीन कार और 7.80 लाख रुपये की नकदी जब्त की गई है.

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) उर्विजा गोयल ने कहा, ''पुलिस ने बृहस्पतिवार को जनकपुरी जिला केंद्र की पार्किंग के पास जाल बिछाकर आरोपियों को पकड़ लिया.'' आरोपी यह जानते हुए कि ऑक्सीजन सांद्रक की कीमत 30 से 50 हजार रुपये के करीब होती है, उसे 1,30,000 रुपये के हिसाब से बेच रहे थे. यह भी पढ़ें : Maharashtra: ठाणे में कोविड-19 के 1,966 नए मामले, 68 लोगों की मौत

वहीं, एक अन्य घटना में दिल्ली पुलिस ने ऑक्सीजन सिलेंडर दिलाने के बहाने लोगों से धोखाधड़ी करने के आरोप में पंजाब से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी रणविजय के रूप में हुई है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2021 12:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).