विदेश की खबरें | दुबई में तीन पाकिस्तानी चोरों ने भारतीय पर हमला किया, घर से नकदी समेत सामान चुरा ले गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संयुक्त अरब अमीरात में मास्क पहने तीन पाकिस्तानी चोरों ने 33 साल के एक भारतीय व्यक्ति पर हमला कर उसके घर से लैपटॉप, मोबाइल फोन एवं कुछ नकदी चुरा ली। मीडिया में आयी खबरों में इसकी जानकारी दी गयी है ।

दुबई, 23 नवंबर संयुक्त अरब अमीरात में मास्क पहने तीन पाकिस्तानी चोरों ने 33 साल के एक भारतीय व्यक्ति पर हमला कर उसके घर से लैपटॉप, मोबाइल फोन एवं कुछ नकदी चुरा ली। मीडिया में आयी खबरों में इसकी जानकारी दी गयी है ।

गल्फ न्यूज की खबरों में कहा गया है कि दुबई की फर्स्ट इंस्टांस अदालत में रविवार को सुनवाई के दौरान पीड़ित भारतीय ने आरोप लगाया कि ये चोर अगस्त में बुर दुबई इलाके में स्थित घर में सेंधमारी कर घुसे और वहां से कई सामान चुराये।

यह भी पढ़े | Good News: एस्‍ट्राजेनेका के तीसरे फेज़ के ट्रायल की अंतरिम रिपोर्ट जारी, वैक्सीन लेने वाला एक भी व्‍यक्ति नहीं हुआ अस्‍पताल में एडमिट.

उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसके चेहरे को प्लास्टिक बैग से ढक दिया और उनके मुंह पर टेप चिपका दिया ।

पीड़ित ने अदालत को बताया, ''उनलोगों ने मास्क पहना था । उनमें से एक ने मेरा मुंह बंद कर दिया था और दूसरे ने धातु की छड़ से हमला किया । मैने इसका विरोध करने का प्रयास किया लेकिन उनलोगों ने मुझे जकड़ रखा था । मैने एक हमलावर का मास्क खींच लिया और उसका चहेरा देखा ।''

यह भी पढ़े | पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ की मां बेगम शमीम अख्तर का लंदन में निधन, पिछले एक महीने से थी बीमार.

उन्होंने बताया, ''मैं किसी तरह से प्लास्टिक बैग तथा टेप हटाने में सफल रहा और करमरे से बाहर आया। मैं साथ रह रहे साथी के पास गया और हमने हमलावरों का पीछा करने का प्रयास किया ।''

खबर में कहा गया है कि चोरों ने उनका लैपटॉप, मोबाइल फोन, नकद एवं क्रेडिट कार्ड चुरा लिया ।

इसमें कहा गया है कि पुलिस के गश्ती दल ने एक चोर को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो अन्य अब भी फरार हैं ।

खबर में कहा गया है कि दुबई पुलिस ने पाकिस्तानी चोर के खिलाफ डकैती और हमला करने का आरोप लगाया गया है ।

इसमें कहा गया है कि मामले की अगली सुनवाई अब नौ दिसंबर को होगी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now