एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | तीन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, एक नक्सली गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में तीन नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है, वहीं एक अन्य घटना में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को गिरफ्तार किया है। बस्तर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | तीन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, एक नक्सली गिरफ्तार

नारायणपुर (छ.ग.), नौ जून छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में तीन नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है, वहीं एक अन्य घटना में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को गिरफ्तार किया है। बस्तर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बस्तर क्षेत्र के नारायणपुर जिले में तीन नक्सलियों- रमेश मोंहदा उर्फ गुड्डू (25), राजेश कुमार मोंहदा उर्फ राजू (26) और साधु पल्लो उर्फ महेश (25) ने सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया है।

उन्होंने बताया कि नक्सली रमेश जाटलुर एलओएस का सक्रिय सदस्य है, वहीं नक्सली राजेश और साधु नक्सलियों के लिए राशन, दवा एवं दैनिक उपभोक्ता सामग्री पहुंचाने का कार्य करते थे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों द्वारा चलाए जा रहे नक्सल-विरोधी अभियान के तहत दबाव बढ़ाये जाने से नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में सुरक्षाबलों ने बीजापुर जिले के तोयनार थाना क्षेत्र में एक नक्सली रामलू दुर्गम (36) को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में चल रहे नक्सल-विरोधी अभियान के तहत बुधवार को तोयनार थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों को गश्त के लिए रवाना किया गया था। दल के जवान जब जंगल में थे तब एक नक्सली वहां से भागने लगा। बाद में जवानों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि जब नक्सली रामलू से पूछताछ की गई तब उसने बताया कि वह नेशनल पार्क एरिया कमेटी के नक्सलियों के साथ मिलकर उन्हें सामान मुहैया कराता था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली से 150 मीटर कपड़ा, चार माओवादी वर्दी, 10 जिलेटिन छड़, टिफिन बम और अन्य सामान बरामद किये गये हैं।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2022 05:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).