एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | चाईबासा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गये, एक घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के चाईबासा जिले में आज तड़के मनमादुबेड़ा और केन्तई गांवों के बीच टेबो पुलिस थानांतर्गत पहाड़ी इलाके में हुई मुठभेड़ में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल एवं स्थानीय

देश की खबरें | चाईबासा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गये, एक घायल
जियो

चाईबासा, 28 मई झारखंड के चाईबासा जिले में आज तड़के मनमादुबेड़ा और केन्तई गांवों के बीच टेबो पुलिस थानांतर्गत पहाड़ी इलाके में हुई मुठभेड़ में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल एवं स्थानीय

पुलिस ने पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट आफ इंडिया (पीएलएफआई) के तीन क्सलियों को मार गिराया जबकि एक घायल नक्सली समेत दो को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़े | बहराइच: दुर्घटनाग्रस्त प्रवासी मजदूरों को अस्पताल पहुंचाने वाले दारोगा और सिपाही हुए कोरोना वायरस से संक्रमित.

चाईबासा के पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महता ने घटना की जानकारी मीडिया को दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त इलाके में पीएलएफआई संगठन के नक्सली एकत्रित होकर किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। जिसके बाद आज तड़के घेराबंदी कर उन्हें आत्समर्पण करने को कहा गया लेकिन उन्होंने गोलीबारी प्रारंभ कर दी जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने कार्रवाई कर भीषण मुठभेड़ में इस नक्सली संगठन के तीन नक्सलियों को मार

यह भी पढ़े | CM योगी आदित्यनाथ ने सिविल अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा.

गिराया। इसमें एक नक्सली घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि घायल नक्सली के अलावा सुरक्षा बलों ने एक अन्य नक्सली को गिरफ्तार करने में भी सफलता हासिल की है। घायल नक्सली को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी गयी है।

मुठभेड़ स्थल से सुरक्षा बलों ने बड़ी संख्या में हथियार और गोलाबारूद बरामद किया है। पूरे इलाके की अभी भी छानबीन जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2020 01:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).