एजेंसी न्यूज

बहराइच: दुर्घटनाग्रस्त प्रवासी मजदूरों को अस्पताल पहुंचाने वाले दारोगा और सिपाही हुए कोरोना वायरस से संक्रमित

बहराइच जिले में पिछली 15 मई को फखरपुर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुए ट्रक में सवार प्रवासी मजदूरों को अस्पताल पहुंचाने वाली पुलिस टीम के एक दारोगा तथा सिपाही कोविड-19 से संक्रमित पाए गये हैं. सिंह ने बताया कि फखरपुर कस्बे में रह रहे इन सभी पुलिस कर्मियों के घरों के आसपास के इलाके को हाटस्पाट कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील कर दिया गया है.

बहराइच: दुर्घटनाग्रस्त प्रवासी मजदूरों को अस्पताल पहुंचाने वाले दारोगा और सिपाही हुए कोरोना वायरस से संक्रमित
कोरोना वायरस (Photo Credits: PTI)

बहराइच, 28 मई: बहराइच जिले में पिछली 15 मई को फखरपुर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुए ट्रक में सवार प्रवासी मजदूरों को अस्पताल पहुंचाने वाली पुलिस टीम के एक दारोगा तथा सिपाही कोविड-19 से संक्रमित पाए गये हैं. दुर्घटना में घायल हुए सात मजदूरों में भी इस संक्रमण की पुष्टि हुयी थी. मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर सुरेश सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि गत 15 मई को महाराष्ट्र से श्रमिकों को लेकर आ रहा एक ट्रक फखरपुर थाना क्षेत्र स्थित मदन कोठी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था.

इसमें सवार एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी थी तथा 31 मजदूर घायल हुए थे. उन्होंने बताया कि घायलों में से सात श्रमिक कोरोना संक्रमित पाए गये थे तथा इनके संपर्क में आए एक पुलिस कर्मी की भी रिपोर्ट पाजिटिव आई थी. पुलिस कर्मी की रिपोर्ट आने के बाद फखरपुर थाने पर तैनात अधिकारियों सहित सभी 68 पुलिस कर्मियों की कोरोना जांच हुयी. बुधवार को आई रिपोर्ट में एक दारोगा तथा एक कांस्टेबल कोविड-19 से संक्रमित पाए गए.

यह ही पढ़ें: दिल्ली: मार्केट में 3 घंटे से ज्यादा समय तक बेहोश रहने के बाद 65 वर्षीय शख्स की मौत, कोविड-19 के खौफ के चलते मदद के लिए कोई नहीं आया आगे, देखते रहे तमाशा

सिंह ने बताया कि फखरपुर कस्बे में रह रहे इन सभी पुलिस कर्मियों के घरों के आसपास के इलाके को हाटस्पाट कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील कर दिया गया है. मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि गुरुवार की रिपोर्ट को मिलाकर जिले में अब तक 76 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. इनमें से 36 ठीक हो चुके हैं. जिले में कुल 40 एक्टिव केस हैं जिन्हें एल-1 श्रेणी के कोविड अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2020 01:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).