देश की खबरें | उडुपी में गिरोहों के आपसी संघर्ष मामले में तीन और लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने उडुपी शहर के कुंजीबेट्टू में 19 मई को तड़के हुए एक गिरोहों के आपसी संघर्ष के सिलसिले में रविवार को तीन और लोगों को गिरफ्तार किया।

उडुपी (कर्नाटक), 26 मई पुलिस ने उडुपी शहर के कुंजीबेट्टू में 19 मई को तड़के हुए एक गिरोहों के आपसी संघर्ष के सिलसिले में रविवार को तीन और लोगों को गिरफ्तार किया।

इन्हें मिलाकर अब तक कुल छह लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

रविवार को गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान माजिद, अल्फाज और शरीफ के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि ये तीनों 'गरुड़ गिरोह' के सदस्य बताए जा रहे हैं।

इससे पहले, 24 मई को पुलिस ने इसी गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनका नाम आशिक, रकीब और सकलैन है।

शरिफ को स्थानीय अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। उसे उसके विरोधियों ने कार से कुचल दिया था।

वह अब उडुपी पुलिस की हिरासत में है।

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

पुलिस ने कहा कि रियल एस्टेट विवाद को 'निपटाने' के लिए गैंग के सदस्यों ने एक-दूसरे पर कथित तौर पर हथियारों से हमला करने की कोशिश की।

सड़क पर मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और गिरफ्तारियां की गईं। पुलिस ने चाकू समेत धारदार हथियार और दो कारें भी जब्त कीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\