एजेंसी न्यूज

कोरोना वायरस संक्रमण से राजस्थान में तीन और मौत, 146 नये मामले सामने आए

राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को जयपुर में दो और निंबाहेड़ा में एक संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गयी। जयपुर में 67 वर्ष व 54 साल के दो व्यक्तियों की अलग अलग अस्पताल में मौत हो गयी। निंबाहेड़ा का 43 साल का संक्रमित उदयपुर के एमबीजी अस्पताल में भर्ती था जहां उनकी मौत हो गयी।

कोरोना वायरस संक्रमण से राजस्थान में तीन और मौत, 146 नये मामले सामने आए
जमात

जयपुर, 30 अप्रैल राजस्थान में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण से तीन और लोगों की मौत हो गयी। राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 58 हो गयी है। इस बीच 146 नये मामले आने से राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढकर 2584 हो गयी है।

राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को जयपुर में दो और निंबाहेड़ा में एक संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गयी। जयपुर में 67 वर्ष व 54 साल के दो व्यक्तियों की अलग अलग अस्पताल में मौत हो गयी। निंबाहेड़ा का 43 साल का संक्रमित उदयपुर के एमबीजी अस्पताल में भर्ती था जहां उनकी मौत हो गयी।

राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से जुड़ी मौतों की संख्या बढ़कर 58 हो गयी है। अकेले जयपुर में 32 लोगों की मौत हुई है। अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।

वहीं रात नौ बजे तक राज्य में 146 नये मामले आए जिनमें जयपुर में 29, जोधपुर में 97, कोटा में पांच, अजमेर में चार, चित्तौड़गढ़ में तीन तथा अलवर, बांसवाड़ा व टोंक में दो दो नये मामले भी शामिल हैं।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है।

राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू भी लगा हुआ है।

पृथ्वी कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2020 10:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).