देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के तीन और मामले; संक्रमितों की संख्या 560 हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को तीन और लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जिससे राज्य में इस संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 560 हो गई।
शिमला, 16 जून हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को तीन और लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जिससे राज्य में इस संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 560 हो गई।
विशेष सचिव (स्वास्थ्य) निपुण जिंदल ने कहा कि दो ताजा मामले कांगड़ा जिले से और एक मामला मंडी से सामने आया है।
यह भी पढ़े | Rajya Sabha polls 2020: झारखंड में राज्यसभा चुनाव में जीत को लेकर बीजेपी आश्वस्त.
अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आर डी धीमान ने कहा कि राज्य में कुल 356 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं, जबकि 11 लोग राज्य से बाहर चले गए हैं।
राज्य में संक्रमण के कारण सात लोगों की मौत हो गई है।
धीमान ने कहा कि राज्य में अब 184 कोविड-19 मरीजों का इलाज चल रहा है।
राज्य में कांगड़ा जिले में इस संक्रमण से उपचाररत लोगों की संख्या सवाधिक 47 है। इसके बाद ऊना में 34, सोलन में 29, हमीरपुर में 26, सिरमौर में 13, बिलासपुर में 12, चंबा में 10, शिमला और मंडी में आठ-आठ और किनौर में एक व्यक्ति उपचाररत है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2020 08:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

