Thane Shocker: ठाणे में विषाक्त भोजन करने से तीन नाबालिग बहनों की मौत, पुलिस जाँच में जुटी
ठाणे जिले की शाहपुर तहसील में संदिग्ध विषाक्त भोजन खाने से तीन बहनों की मौत हो गई. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. खिनावली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि लड़कियों की मां को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है.
ठाणे, 25 जुलाई : ठाणे जिले की शाहपुर तहसील में संदिग्ध विषाक्त भोजन खाने से तीन बहनों की मौत हो गई. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. खिनावली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि लड़कियों की मां को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. मृतक भाई-बहनों की पहचान असनोली गांव के तालेपाड़ा निवासी काव्या बेरे (10), दिवा बेरे (8) और गार्गी बेरे (5) के रूप में हुई है.
अधिकारी ने कहा, "हम इसे संदिग्ध विषाक्त भोजन का मामला मान रहे हैं, लेकिन मौत के सही कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी." तीनों बहनों में 21 जुलाई को पेट में तेज़ दर्द, उल्टी और चक्कर आने जैसे लक्षण दिखाई देने लगे. इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. यह भी पढ़ें : VIDEO: बड़ा हादसा टला, अलास्का में लैंडिंग के वक्त प्लेन से टकराकर 2 हिरणों की मौत, वीडियो वायरल
अधिकारी ने बताया कि काव्या और गार्गी की 24 जुलाई को मौत हो गई जबकि दिवा की शुक्रवार सुबह मौत हुई. पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्चों की मां को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2025 01:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

