एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में शनिवार को तीन आतंकवादी मारे गए।

देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए

श्रीनगर, 18 जुलाई जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में शनिवार को तीन आतंकवादी मारे गए।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में शोपियां के अम्शीपोरा में आतंकवादियों की मौजदूगी की सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने उस इलाके को घेर लिया और वहां तलाश अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़े | ऑडियो मामला: बीजेपी ने रणदीप सुरजेवाला सहित कई कांग्रेस नेताओं के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत.

उन्होंने बताया कि इसी दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिसके बाद बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए।

यह भी पढ़े | विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने परीक्षा के संचालन की स्थिति को सूचित करने के लिए विश्वविद्यालयों से किया संपर्क, अगस्त-सितंबर में एग्जाम कंडक्ट करने की बना रहे हैं योजना: 18 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की पहचान अभी नहीं हो पाई और यह पता लगाया जाना भी बाकी है कि उनका संबंध किस आतंकवादी समूह से था।

अधिकारी ने बताया कि इलाके में अभियान जारी है।

इससे पहले, जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में जैश-ए-मोहम्मद के एक स्वयंभू शीर्ष कमांडर समेत तीन आतंकवादी शुक्रवार को मारे गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2020 08:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).