Noida: नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार
कासना थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने सोमवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया.
Greater Noida: कासना थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने सोमवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शोएब, वसीम और एक नाबालिग के तौर पर की गयी है. इस मामले में दो दिन पहले किशोरी ने शिकायत दर्ज करायी थी कि उसे होटल के एक कमरे में बुलाकर चार लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. कासना के थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि इस थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिक लड़की वसीम नामक अपने प्रेमी से मिलने के लिए एक होटल में गई थी.
युवती का आरोप है कि वहां मौजूद वसीम, शोएब सहित चार लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. उन्होंने बताया कि किशोरी के परिजनों की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है. किशोरी को चिकित्सा जांच के लिए भेजा गया है. वहीं, थाना फेस-3 क्षेत्र के मामूरा गांव में रहने वाली किशोरी को अगवा कर उसके साथ बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. यह भी पढ़े: Jharkhand Shocker: दिलदार अंसारी ने रबिता के शव के किए 50 टुकड़े , अब तक 18 मिले, होगा DNA टेस्ट
थाना फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि मामूरा गांव में रहने वाली किशोरी को एक युवक ने एक माह पूर्व बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया था. उन्होंने बताया कि काफी प्रयास के बाद पुलिस ने किशोरी को बरामद किया. उन्होंने बताया कि चिकित्सा जांच में किशोरी से दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हुई.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2022 02:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

