एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कर्नाटक में एक ही परिवार के तीन सदस्य मृत पाए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में मंगलुरु तालुक के कल्लाप में एक परिवार के तीन सदस्य अपने किराए के मकान में मृत पाए गए। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | कर्नाटक में एक ही परिवार के तीन सदस्य मृत पाए गए
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मंगलुरु, 15 दिसंबर कर्नाटक में मंगलुरु तालुक के कल्लाप में एक परिवार के तीन सदस्य अपने किराए के मकान में मृत पाए गए। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि परिवार ने संभवत: शनिवार की रात को खुदकुशी की है ।

यह भी पढ़े | Weather Update: राष्ट्रिय राजधानी दिल्ली में बढ़ी ठंड, 4.1 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का पारा.

संदेह है कि पति ने पहले अपनी पत्नी और बेटे को जहर दिया और फिर आत्महत्या कर ली।

यह घटना सोमवार को सामने आयी जब पड़ोसियों ने परिवार के सदस्यों को दो दिन तक नहीं देखे जाने पर घर की खिड़की तोड़ी तो अंदर तीनों को मृत पाया।

यह भी पढ़े | आज उत्तर प्रदेश को प्रगति की राह पर चलने से गंदी राजनीति और भ्रष्ट नेता रोक रहे हैं- अरविंद केजरीवाल: 15 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मुंबई के टाटा हाउसिंग में नौकरी करने वाला विनोद एक साल पहले ही गृहनगर लौटा था और कल्लाप के पास किराए के मकान में रह रहा था।

वह रियल एस्टेट का कारोबार कर रहा था।

पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया है और आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2020 01:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).