देश की खबरें | काला जठेरी गिरोह के तीन सदस्यों को किया गिरफ्तार, जबरन वसूली में थे शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में विभिन्न प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालयों के बाहर गोलीबारी कर जबरन वसूली की घटना में शामिल काला जठेरी गिरोह के तीन साथियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, दो दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी में विभिन्न प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालयों के बाहर गोलीबारी कर जबरन वसूली की घटना में शामिल काला जठेरी गिरोह के तीन साथियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान रोहित लाठर (31) रितिक लाठर (19) और जुगेश उर्फ ​​योगी (25) के रूप में हुई है। रोहित एक अग्नि सुरक्षा विशेषज्ञ है और उसका पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। वहीं, रितिक को कुश्ती करने का शौक है और जुगेश एक रिक्शा चालक है। वह जबरन वसूली और अन्य अपराधों में शामिल रहा है।

द्वारका के पुलिस उपायुक्त अंकित कुमार सिंह ने बताया कि जांच से पता चला कि अमन लाठर उर्फ ​​जॉनी अमेरिका से इस गिरोह का संचालन कर रहा है।

उन्होंने बताया, ‘‘अमन लाठर फरवरी 2023 में अवैध तरीके से अमेरिका पहुंचा था। वह काला जठेरी गिरोह की ओर से जबरन वसूली के लिए जॉनी नाम का इस्तेमाल कर रहा था।’’

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अमेरिका पहुंचने के बाद अमन ने एक बार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी सहयोगी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से मुलाकात की थी।

डीसीपी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने 25 नवंबर को यह अभियान तब शुरू किया था जब द्वारका इलाके में योगी को दो पिस्तौल, 11 कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया था। वह पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए उत्तर प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले सहित विभिन्न राज्यों में छिपा रहता था।

सिंह ने बताया, ‘‘रोहित और रितिक को पकड़ने के लिए कई टीम का गठन किया गया। बी.टेक स्नातक रोहित ने इस गिरोह में अहम भूमिका निभाई।’’

उन्होंने बताया, ‘‘रोहित गिरोह के सदस्यों को हथियार और रहने के लिए जगह सहित साजो-सामाना और वित्तीय सहायता प्रदान करता था। गिरोह के संचालन में रितिक की भी भूमिका थी।’’

सिंह ने बताया कि दोनों संदिग्धों को हरियाणा स्थित उनके पैतृक गांव से गिरफ्तार किया गया।

जांच के दौरान पुलिस को द्वारका क्षेत्र में जबरन वसूली के कई बड़े मामलों का पता चला, जिसमें इस गिरोह की भूमिका थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी