देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में तीन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में बुधवार को तीन नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें से दो के सर पर इनाम है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
रायपुर, चार जनवरी छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में बुधवार को तीन नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें से दो के सर पर इनाम है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में चल रहे पूना नर्काम ‘‘नई सुबह, नई शुरुआत‘‘ अभियान से प्रभावित होकर तीनों नक्सलियों - माड़वी बुधरा, वेट्टी जोगा और माड़वी जोगा - ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
उन्होंने बताया कि माड़वी बुधरा के सर पर पांच लाख और वेट्टी जोगा के सर पर तीन लाख रूपए का इनाम है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि माड़वी बुधरा दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन का अध्यक्ष और वेट्टी जोगा किस्टाराम एलओएस का डिप्टी कमांडर है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने किस्टाराम और भेजी क्षेत्र में कई नक्सली घटनाओं को अंजाम दिया है। इसमें बुरकापाल और मिनपा गांव में पुलिस दल पर हमले की घटना भी शामिल है। इन घटनाओं में 25 और 17 जवान शहीद हुए थे।
उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पित नक्सलियों को राज्य शासन के पुनर्वास नीति के तहत सहायता राशि और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2023 09:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

