देश की खबरें | वडोदरा में निर्माणाधीन इमारत के ढहने से तीन मजदूरों की मौत, एक घायल
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, 29 सितम्बर गुजरात के वडोदरा शहर में सोमवार रात तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत के ढहने से एक महिला समेत तीन मजदूरों की मौत हो गई और एक अन्य मजदूर घायल हो गया।

दमकल विभाग के अधिकारी अमित चौधरी ने बताया कि एक मजदूर को मलबे से जिंदा निकाला गया जो इसमें घायल हो गया था।

यह भी पढ़े | बिहार में बीएसपी, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी और दूसरी अन्य पार्टी के साथ मिलकर लड़ेगी चुनाव- मायावती: 29 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि वडोदरा के भवमनपुरा इलाके में देर रात करीब साढ़े 12 बजे एक निर्माणाधीन इमारत ढह गई।

उन्होंने कहा, ‘‘इमारत गिरने की सूचना मिलने के बाद, हमारी टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया क्योंकि स्थानीय लोगों ने हमें बताया कि कुछ मजदूर मलबे के नीचे फंसे हुए हैं।’’

यह भी पढ़े | Farm Bills 2020: केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा-बिहार किसानों के लिए बाजार खोलने वाला देश का पहला राज्य.

उन्होंने कहा कि दोपहर तक चले बचाव अभियान में एक महिला सहित तीन मजदूरों के शव मलबे से निकाले गए।

अधिकारी ने कहा, ‘‘एक महिला सहित तीन मजदूरों की हादसे में मौत हो गई। वहीं दमकल विभाग ने एक मजदूर को मलबे से जिंदा निकाला जो इसमें घायल हो गया था।’’

उन्होंने कहा कि भवमनपुरा का कोई भी स्थानीय निवासी इस हादसे में घायल नहीं हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)