Bihar: पेट्रोल के खाली टैंकर में वेल्डिंग के दौरान हुए विस्फोट में तीन की मौत
बिहार में वैशाली जिले के गोढिया पुल के समीप बुधवार को पेट्रोल के एक खाली टैंकर में वेल्डिंग के दौरान अचानक हुए विस्फोट की चपेट में आकर तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
हाजीपुर (बिहार), 23 नवंबर : बिहार में वैशाली जिले के गोढिया पुल के समीप बुधवार को पेट्रोल के एक खाली टैंकर में वेल्डिंग के दौरान अचानक हुए विस्फोट की चपेट में आकर तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हाजीपुर-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-22 पर बुधवार को यह हादसा उस समय हुआ जब पेट्रोल टैंकर चालक अपने वाहन की टंकी की वेल्डिंग करा रहा था.
गोरौल के थाना प्रभारी संजीव कुमार ने इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गयी है. यह भी पढ़ें : भारत जोड़ो यात्रा : रमेश ने कहा, ‘सावरकर से जुड़ा अध्याय समाप्त हो चुका है’
विस्फोट के कारण जोरदार आवाज होने पर घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में अफरा तफरी मच गयी थी.
Tags
संबंधित खबरें
बिहार के CM नीतीश कुमार ने JD(U) कार्यकर्ताओं के विरोध के बीच राज्यसभा चुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन पत्र (See Pics and Videos)
Bihar Politics: 'मेरे दिल में एक इच्छा रही है', नीतीश कुमार ने राज्यसभा की दावेदारी पक्की की; नई बिहार सरकार को समर्थन का दिया भरोसा
बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज
Happy Holi 2026: पटना के गांधी मैदान में मंत्री रामकृपाल यादव का देसी अंदाज, ढोल की थाप पर समर्थकों के साथ जमकर थिरके; देखें VIDEO
\