देश की खबरें | सड़क हादसे में दो महिलाएं सहित तीन की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में बुधवार को एक तेज रफ्तार बोलेरो ने चार लोगों को टक्कर मार दी जिससे दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी।

जियो

फतेहपुर (उप्र), 27 मई जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में बुधवार को एक तेज रफ्तार बोलेरो ने चार लोगों को टक्कर मार दी जिससे दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी।

सुल्तानपुर घोष थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) ए.के. मिश्रा ने बताया कि "यह भीषण सड़क हादसा थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव के निकट बुधवार दोपहर में हुआ है।"

यह भी पढ़े | तेलंगाना में 3 साल का बच्चा बोरवेल में गिरा, राहत बचाव कार्य जारी : 27 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि "तेज रफ्तार बोलेरो ने अनियंत्रित होकर पहले मोटरसाइकिल सवार जमुना यादव (43) को कुचल दिया। इसके बाद भाग रहे चालक ने पैदल जा रहीं महिलाओं- मालती देवी (43), अनीता देवी (40) और फूलमती (40) को भी कुचल दिया।"

एसएचओ ने बताया कि "इस हादसे में जमुना यादव, मालती और अनीता की मौके पर ही मौत हो गयी है, जबकि फूलमती गंभीर रूप से घायल हो गयी है। फूलमती को सरकारी अस्पताल भेजा गया है।"

यह भी पढ़े | Uttarakhand Forest Fire: उत्तराखंड के 'जंगल में भीषण आग की फर्जी खबर फैलाने में विदेशी शामिल'.

मिश्रा ने बताया कि "हादसे के बाद चालक बोलेरो को घटनास्थल से कुछ दूरी पर छोड़कर फरार हो गया जिसे कब्जे में लिया गया है।"

उन्होंने बताया कि "इस संबंध में बोलेरो चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है और तीनों शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गए हैं।"

सं जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड