देश की खबरें | झारखंड में मालगाड़ी की चपेट में आने से दो बच्चों समेत तीन की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में शुक्रवार को एक रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
जमशेदपुर, 14 जून झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में शुक्रवार को एक रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
यह दुर्घटना उस समय हुई जब एक पुरुष और दो वर्षीय एक बच्चा एवं तीन वर्षीय एक बच्ची सुबह-सुबह जमशेदपुर शहर के बाहरी इलाके में गोविंदपुर हॉल्ट स्टेशन के पास रेल लाइन पार कर रहे थे।
बताया जा रहा है कि पीड़ित एक ही परिवार के सदस्य थे।
गोविंदपुर थाने के प्रभारी प्रकाश कुमार ने बताया कि तीनों संभवत: पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड के निवासी थे और उनकी पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं।
गोविंदपुर हॉल्ट रेलवे स्टेशन दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर डिवीजन के अंतर्गत आता है।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2024 04:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

