एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ओडिशा में भ्रष्टाचार के आरोप में जीएसटी अधिकारी समेत तीन गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा सतर्कता विभाग ने रिश्वत, कर चोरी और सरकार को हानि पहुंचाने के आरोप में वाणिज्यिक कर एवं जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) अधिकारी समेत तीन लोगों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | ओडिशा में भ्रष्टाचार के आरोप में जीएसटी अधिकारी समेत तीन गिरफ्तार

भुवनेश्वर, 18 अगस्त ओडिशा सतर्कता विभाग ने रिश्वत, कर चोरी और सरकार को हानि पहुंचाने के आरोप में वाणिज्यिक कर एवं जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) अधिकारी समेत तीन लोगों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सतर्कता विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जाजपुर की प्रवर्तन इकाई के सहायक आयुक्त बिनय भूषण त्रिपाठी और दो व्यक्तियों ज्योति पटनायक एवं मोहम्मद गुलाम साद को कर चोरी और 5.85 लाख रुपये से अधिक के सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

विभाग के अनुसार, त्रिपाठी ने इस साल मई में जाजपुर जिले के रेवेना में 8.89 लाख रुपये का कबाड़ ले जा रहे एक मालवाहक वाहन को रोका था। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ढाबे पर वाहन को रोक लिया और वाहन को छोड़ने के लिए मालिक से 2.5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी।

विभाग ने बताया कि रिश्वत नहीं मिलने पर त्रिपाठी ने जीएसटी कानूनों का उल्लंघन करते हुए पूरे कबाड़ को दूसरे कबाड़ डीलर को अवैध रूप से बेच दिया और नाममात्र कर वसूला तथा 5.85 लाख रुपये का गबन किया।

अधिकारियों ने बताया कि जांच में पता चला कि त्रिपाठी रिश्वत के रूप में एकत्र की गई राशि को अपने परिवार के सदस्यों के विभिन्न बैंक खातों में नकद जमा के रूप में रखता था और बाद में उसे सावधि जमा में बदल देता था।

शिकायत मिलने पर सतर्कता विभाग ने त्रिपाठी के पास आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति (यदि कोई हो) का आकलन करने के लिए एक अलग जांच शुरू की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2024 02:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).