एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में तालाब में डूबने से तीन लड़कियों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुरादाबाद जिले के एक गांव में कथित तौर पर तालाब में डूबने से तीन बच्चियों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी गई।

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में तालाब में डूबने से तीन लड़कियों की मौत

मुरादाबाद (उप्र), नौ जुलाई मुरादाबाद जिले के एक गांव में कथित तौर पर तालाब में डूबने से तीन बच्चियों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी गई।

पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार शाम करीब पांच बजे भगतपुर थाना क्षेत्र के गांव धिरिया दान में उस वक्त की है जब मवेशियों के खातिर चारा लेने गई चार लड़कियां तालाब में नहाने लगीं।

उसने बताया कि गलती से वे सभी गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं।

पुलिस ने बताया उनमें से एक लड़की एक किसी सुरक्षित निकल आई और ग्रामीणों को सूचित किया।

अधिकारियों ने बताया कि लगभग दो घंटे के तलाश अभियान के बाद तीन बच्चियों के शव तालाब से बरामद किए गए जिनकी पहचान उज्मा (10), निकहत (आठ) और प्रियांशी (आठ) के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि केवल एक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2025 12:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).