Earthquake in China: भूकंप के तेज झटके से हिला चीन, तीन लोगों की मौत
सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने बताया कि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए तथा 24 अन्य को मामूली चोटें आयी हैं. भूकंप से 20,192 मकानों में रह रहे करीब 72,317 निवासी प्रभावित हुए. चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (CINC) के अनुसार, यांग्बी में रात नौ बजे से 11 बजे तक 5.0 तीव्रता से अधिक के चार भूकंप आए.
बीजिंग: चीन (China) में युन्नान प्रांत की यांग्बी यी स्वायत्त (Yangbi Yi Autonomous) काउंटी में एक के बाद एक आए भूकंप (Earthquake) में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए. सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) के प्रांत के प्रमुख यांग गुओजोंग (Yang Guojong) ने बताया कि दाली बाइ स्वायत्त प्रांत की सभी 12 काउंटी और शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए लेकिन यांग्बी सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ. यांग्बी काउंटी में दो लोगों की और योंगपिंग काउंटी में एक व्यक्ति की मौत हुई. China Ecommerce: चीन के ई-कॉमर्स उद्योग के कर्मचारियों के लिए जानलेवा साबित हो रहा काम का बोझ
सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने बताया कि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए तथा 24 अन्य को मामूली चोटें आयी हैं. भूकंप से 20,192 मकानों में रह रहे करीब 72,317 निवासी प्रभावित हुए. चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (CINC) के अनुसार, यांग्बी में रात नौ बजे से 11 बजे तक 5.0 तीव्रता से अधिक के चार भूकंप आए.
इस क्षेत्र में देर रात दो बजे तक भूकंप के बाद के 166 झटके महसूस किए गए. बचाव दलों को भूकंप से प्रभावित क्षेत्रों में भेजा गया है और बचाव अभियान चल रहा है. शिन्हुआ ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि उत्तर पश्चिम चीन के किंगघई प्रांत में शनिवार को 7.4 तीव्रता का भूकंप आया लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
सीईएनसी के मुताबिक, बीजिंग के समयानुसार शुक्रवार देर रात दो बजकर चार मिनट पर प्रांत में गोलोग तिब्बत स्वायत्त प्रांत की मादुओ काउंटी में भूकंप आया. मादुओ से 385 किलोमीटर दूर प्रांतीय राजधानी शहर शिनिंग के निवासियों ने भी भूकंप के झटके महसूस किए. स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि अभी किसी के हताहत होने और मकान के ढहने की कोई खबर नहीं है. साथ ही बिजली तथा संचार सुविधाएं भी सामान्य हैं. हालांकि, भूकंप प्रभावित इलाके में राजमार्ग के कुछ हिस्से और पुल ढह गए हैं.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2021 08:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

