देश की खबरें | राजस्थान विधानसभा में तीन विधेयक पारित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान विधानसभा में सोमवार को राजस्थान के विश्वविद्यालयों के अध्यापक (अस्थायी अध्यापकों का आमेलन) (संशोधन) विधेयक सहित तीन विधेयक पारित किए गए।

जयपुर, 17 जुलाई राजस्थान विधानसभा में सोमवार को राजस्थान के विश्वविद्यालयों के अध्यापक (अस्थायी अध्यापकों का आमेलन) (संशोधन) विधेयक सहित तीन विधेयक पारित किए गए।

विधानसभा ने राजस्थान के विश्वविद्यालयों के अध्यापक (अस्थायी अध्यापकों का आमेलन) (संशोधन) विधेयक– 2023 को चर्चा के बाद ध्वनिमत से पारित कर दिया।

इससे पहले विधेयक पर हुई चर्चा में जवाब देते हुए उच्च शिक्षा राज्य मंत्री राजेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि इस विधेयक के माध्यम से स्क्रीनिंग कर पात्र अस्थायी अध्यापकों को नियमित किया जा सकेगा।

इसी तरह सदन ने ‘महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ गवर्नेंस एंड सोशल साइंसेज विधेयक– 2023’ ध्वनिमत से पारित किया।

मंत्री ने कहा कि टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज की तर्ज पर स्थापित होने वाले इस संस्थान से ज्ञान में बढ़ोतरी के साथ ही शासन व सामाजिक विज्ञान से सम्बन्धित शिक्षण-प्रशिक्षण उपलब्ध हो सकेगा।

सदन ने ‘राजीव गांधी फिनटेक डिजिटल संस्थान विधेयक-2023’ को भी ध्वनिमत से पारित कर दिया। विधेयक पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने कहा कि जोधपुर में स्थापित किया जा रहा यह संस्थान वित्तीय प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विश्व स्तरीय मानक स्थापित करेगा।

पृथ्वी कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\