देश की खबरें | व्यापारी से लाख की रंगदारी मांगने के मामले में मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि फर्नीचर बनाने वाले कारीगर जावेद ने व्यापारी से कमीशन की राशि नहीं मिलने पर नाराज होकर रंगदारी मांगने की साजिश रची थी।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में आरोपी जावेद खान (28) एवं उसके साथी इकरार खान (55) एवं तौसीफ खान (21) को गिरफ्तार किया गया हैं।

धौलपुर पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने बताया कि गत शुकवार को 62 वर्षीय फर्नीचर व्यापारी अशोक कुमार मित्तल को एक चिट्ठी मिली, जिसके द्वारा पांच लाख रुपये की रंगदारी दोपहर 2:00 बजे तक देने की कही गई थी। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी।

उन्होंने बताया कि दोपहर 2:00 बजे तक व्यापारी द्वारा पैसे नहीं दिए जाने पर धमकी देने वाले बदमाश ने कई बार एक ही नंबर से कॉल कर व्यापारी को धमकाया। इस पर व्यापारी थाने पहुंचा और अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई।

उन्होंने बताया कि आरोपी जावेद ने 26 मार्च की रात दुकान के शटर के नीचे से चिट्ठी सरका कर अगले 2:00 बजे तक रंगदारी की रकम के लिए इंतजार किया तथा इसके बाद धमकी भरा कॉल किया। उन्होंने कहा कि व्यापारी के साथ पुलिस को सादा वर्दी में देखकर मोबाइल और सिम तोड़कर घर से भाग गया।

उन्होंने बताया कि व्यापारी से रंगदारी मांगने के आरोप में तीनों आरोपियों को बसेड़ी रोड से गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त टूटा हुआ मोबाइल व सिम बरामद की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)