देश की खबरें | अहमदाबाद में अवैध हथियारों के साथ तीन गिरफ्तार, नौ बंदूकें जब्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अहमदाबाद शहर की अपराध शाखा ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से नौ बंदूकें जब्त की गई हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अहमदाबाद, 15 अगस्त अहमदाबाद शहर की अपराध शाखा ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से नौ बंदूकें जब्त की गई हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने एक विज्ञप्ति में बताया कि आरोपियों को गत चार दिनों में शहर के जुहापुरा, दरियापुर और कालूपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया। उसने बताया कि आरोपियों से आठ पिस्तौल, एक तमंचा और 19 कारतूस जब्त किया गया है।

विज्ञप्ति के मुताबिक एक गुप्त सूचना के आधार पर अपराध शाखा ने सबसे पहले जुहापुरा निवासी आरिफ खान पठान को गिरफ्तार किया और एक पिस्तौल और छह कारतूस जब्त किए, जो उसने दरियापुर निवासी रफीक अहमद शेख से हासिल किए थे।

विज्ञप्ति के अनुसार अधिकारियों ने इलाके पर नजर रखी और कुछ दिनों बाद 50 वर्षीय शेख को पकड़ लिया। पुलिस ने कथित तौर पर उसके कब्जे से तीन देशी पिस्तौल और छह कारतूस बरामद किए।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान उसे जानकारी मिली कि कालूपुर इलाके के असलम खान पठान (56) के पास भी अवैध हथियार हैं जिसके बाद उसे दो पिस्तौल, एक देशी बंदूक और सात कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि खान ने अपने आवास के सामने एक बिजली के खंभे के पास दो और पिस्तौल छिपा कर रखी थी जिसे बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञप्ति के अनुसार अपराध शाखा की जांच से पता चला कि जुहापुरा निवासी दिलदार अंसारी मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और उसने एक साल पहले असलम खान को इन हथियारों और गोला-बारूद की आपूर्ति की थी।

अधिकारियों ने बताया कि शेख को पहले हत्या, डकैती और जुए के मामलों में गिरफ्तार किया गया था, जबकि असलम खान को 2010 में हमले के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\