देश की खबरें | फोन छीनने के आरोप में तीन गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में एक व्यक्ति का गला दबाकर उसका फोन छीनने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित एक बस स्टैंड के निकट बैठा था और वाहन का इंतजार कर रहा था।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर दिल्ली में एक व्यक्ति का गला दबाकर उसका फोन छीनने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित एक बस स्टैंड के निकट बैठा था और वाहन का इंतजार कर रहा था।

पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोपियों की पहचान 27 वर्षीय शावेज, 22 वर्षीय रोहित प्रजापति और 32 वर्षीय मोहम्मद नासिर के रूप में हुई है तथा फोन बरामद कर लिया गया है।

यह भी पढ़े | Gangrape in Gurgram: हाथरस के बाद गुरुग्राम में 25 वर्षीय युवती से हैवानियत, मारपीट के बाद गैंगरेप.

यह घटना शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात हुई। बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी क्षेत्र का रहने वाला नीरज अपनी बहन को छोड़ने पुरानी दिल्ली रेलेव स्टेशन आया था। उसकी बहन पटना जाने वाली थी।

स्टेशन से घर जाने के लिए नीरज एसपी मुखर्जी मार्ग बस स्टैंड के निकट वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी करीब तीन बजे तीन लोगों ने उसे घेर लिया और उनमें से एक ने उसका गला दबाया और वे फोन छीनकर ‘टी-प्वाइंट’ की तरफ भाग गए।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव नहीं लड़ेगी LJP, बीजेपी के साथ सरकार बनाने को तैयार.

पुलिस उपायुक्त (उत्तरी) एंतो अल्फोंस ने बताया कि व्यक्ति ने मदद के लिए शोर मचाया तो वहीं ‘टी-प्वाइंट’ पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसकी आवाज सुनी और फोन छीनने वालों का पीछा कर उनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों की पहचान बाद में शावेज और रोहित के रूप में हुई और उनके पास से फोन भी बरामद कर लिया गया। इस संबंध में लाहौरी गेट थाने में मामला दर्ज किया गया और जांच के दौरान तीसरे आरोपी मोहम्मद नासिर को गिरफ्तार कर लिया गया जो कि मौके से फरार होने में सफल रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\