एजेंसी न्यूज

नोएडा में धार्मिक जुलूस के दौरान पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी के आरोप में तीन गिरफ्तार

नोएडा में मंगलवार को ईद मिलाद- उल- नबी के मौके पर शहर में निकाले गए जुलूस में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

नोएडा में धार्मिक जुलूस के दौरान पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी के आरोप में तीन गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस (Photo Credits: Twitter)

नोएडा, 21 अक्टूबर : नोएडा में मंगलवार को ईद मिलाद- उल- नबी के मौके पर शहर में निकाले गए जुलूस में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद बुधवार को हिंदूवादी संगठन से जुड़े कुछ लोगों ने थाना सेक्टर 20 पहुंचकर अपना रोष प्रकट किया.

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) राजेश एस ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद उसकी जांच की गई. जांच में यह पाया गया कि कुछ लोग जुलूस के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे. यह भी पढ़ें : Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर में आतंकियों का शिकार बने कारीगर के परिवार ने सेना का आभार जताया

उसके आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने मोहम्मद जफर, समीर अली तथा अली रजा को गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने बताया कि मामले में फरार चल रहे कुछ लोगों की पुलिस तलाश कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2021 08:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).