एजेंसी न्यूज

सत्ता में बैठे लोग देश के माहौल में जहर घोल रहे हैं: योगेंद्र यादव

स्वराज इंडिया के नेता योगेंद्र यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि सत्ता के शीर्ष पदों पर बैठे लोग देश के माहौल में जहर घोल रहे हैं.

सत्ता में बैठे लोग देश के माहौल में जहर घोल रहे हैं: योगेंद्र यादव
Yogendra Yadav

नागपुर, 14 अक्टूबर : स्वराज इंडिया के नेता योगेंद्र यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि सत्ता के शीर्ष पदों पर बैठे लोग देश के माहौल में जहर घोल रहे हैं. कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू होने से पहले यादव ने यात्रा का समर्थन करने वाले नागरिक समाज संगठनों के सदस्यों के साथ यहां जनसभाएं कीं. यादव से एक पत्रकार ने पूछा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही इस यात्रा का 2024 के आम चुनाव पर क्या असर पड़ेगा.

इसपर यादव ने कहा कि नागरिक समाज के कार्यकर्ता किसी पार्टी की जीत या हार सुनिश्चित करने के लिए यात्रा का समर्थन नहीं कर रहे हैं. उन्होंने किसी पार्टी या नेता का नाम लिए बगैर कहा, “हम यहां इसलिए हैं क्योंकि देश के माहौल में जहर घोला जा रहा है और यह बाहर से नहीं घोल जा रहा. (राजनीतिक)सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोग देश में जहर घोल रहे हैं.” यह भी पढ़ें : अध्यक्ष गोपाल इटालिया हिरासत में, एनसीडब्ल्यू कार्यालय के बाहर हंगामे को लेकर पूछताछ

यादव ने कहा, “इन लोगों ने अपने दो शासनकालों में इतना जहर घोल दिया है कि इसे खत्म करने में दो पीढ़ियां लग जाएंगी. और यही चिंता है, जो हमें यहां लाई है.” उन्होंने कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को अपेक्षा से काफी अधिक समर्थन मिल रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2022 12:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).