मुम्बई, 22 जून शिवेसना ने सोमवार को कहा कि भाजपा नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी बालासाहब थोराट की जो आलोचना की है वह सत्ता में नहीं होने की उनकी हताशा दर्शाती है।
शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में कहा गया है कि थोराट की विखे पाटिल द्वारा आलोचना की वजह यह है कि सत्ता के लिए पिछले साल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल होने के बावजूद उन्हें विपक्ष में रहना पड़ा जबकि प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस नेता सरकार में हैं।
यह भी पढ़े | Corona Epidemic: आईसीएसई बोर्ड की लंबित परीक्षाओं पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार का रूख पूछा.
राज्य के राजस्व मंत्री थोराट पिछले सप्ताह ऐसे वक्त मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मिले थे जब चर्चा चल रही थी कि महाराष्ट्र विकास आघाड़ी सरकार में अपनी नहीं चल पाने की वजह से कांग्रेस असंतुष्ट है।
मुलाकात के बाद थोराट ने कहा था कि उनकी पार्टी यह महसूस नहीं कर रही है कि उसे हाशिये पर धकेले दिया गया है और यह कि सत्तारूढ़ गठबंधन स्थिर है।
इस पर विखे पाटिल ने यह कहते हुए उन पर निशाना साधा था कि उन्होंने कभी भी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को सत्ता के लिए इतना असहाय नहीं देखा था।
इस पर थोराट ने यह कहते हुए पलटवार किया कि उन्होंने विखे पाटिल को पिछले मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस के सामने झुकते देखा है।
विखे पाटिल और थोराट दोनों ही अहमदनगर जिले से आते हैं।
विखे पाटिल पर प्रहार करते सोमवार को शिवसेना ने कहा कि यदि विखे पाटिल यह नियम भूल गये हैं कि जो शीशे के घर में रहते हैं वह दूसरों के घर पर पत्थर नहीं फेंकते, तो उन्हें राजनीति छोड़ देनी चाहिए।
उसने कहा कि थोराट की विखे पाटिल द्वारा आलोचना की वजह यह है कि सत्ता के लिए पिछले साल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल होने के बावजूद उन्हें विपक्ष में रहना पड़ा जबकि प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस नेता सरकार में हैं।
शिवसेना मुखपत्र ने कहा, ‘‘ राजनीति में इस बात की आचार संहिता होनी चाहिए कि राजनीति में किसे असहाय कहा जाए। जब विखे पाटिल जैसे लोग थोराट को असहाय बताते हैं तो व्यक्ति चकित हो जाता है।’’
शिवेसना ने कहा कि विखे पाटिल जिस किसी भी दल से जुड़े़, उसके प्रति निष्ठावान नहीं रहे, वह शिवसेना से जुड़े थे लेकिन सत्ता सुख के लिए उन्होंने शिवसेना छोड़ दी और वह कांग्रेस से जुड़़कर बाद में मंत्री बने।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY