Mumbai Open 2024: प्रार्थना थोम्बारे-एरियन हार्टोनो की जोड़ी मुंबई ओपन युगल फाइनल में पहुंची, झीबेक कुलम्बायेवा और सोह्युन पार्क की जोड़ी को दा मात

भारत की प्रार्थना थोम्बारे और नीदरलैंड की उनकी जोड़ीदार एरियन हार्टोनो शनिवार को यहां कजाकिस्तान की झीबेक कुलम्बायेवा और कोरिया की सोह्युन पार्क की जोड़ी को सीधे सेटों में हराकर मुंबई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल के फाइनल में प्रवेश किया.

Mumbai Open 2024 (Photo Credit: Khel Now)

मुंबई, 10 फरवरी: भारत की प्रार्थना थोम्बारे और नीदरलैंड की उनकी जोड़ीदार एरियन हार्टोनो शनिवार को यहां कजाकिस्तान की झीबेक कुलम्बायेवा और कोरिया की सोह्युन पार्क की जोड़ी को सीधे सेटों में हराकर मुंबई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल के फाइनल में प्रवेश किया. यह भी पढ़ें: AFC Asian Cup 2023 Final: लुसैल स्टेडियम में कतर बनाम जॉर्डन एएफसी एशियन कप फाइनल देखने पहुंचे बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान, देखें वायरल वीडियो

भारत की नंबर एक युगल खिलाड़ी थोम्बारे और हार्टोनो ने यहां सीसीआई कोर्ट में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में 6-2, 6-1 से जीत दर्ज की. भारत और नीदरलैंड की इस जोड़ी का फाइनल में मुकाबला स्लोवेनिया की डेलिला जाकुपोविक और अमेरिका की सबरीना सांतामारिया की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी से होगा.

स्लोवेनियाई-अमेरिकी जोड़ी ने दूसरे सेमीफाइनल में ग्रेट ब्रिटेन की नाइथा बेन्स और हंगरी की फैनी स्टोलर को 6-4, 6-1 से हराया. इस बीच लातविया की छठी वरीयता प्राप्त दारजा सेमेनिस्टाजा ने अपना प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखते हुए नीदरलैंड की हार्टोनो को सीधे सेटों में 7-5, 6-4 से हराकर एकल फाइनल में प्रवेश किया, जहां उसका सामना ऑस्ट्रेलिया की स्टॉर्म हंटर से होगा.

दुनिया की तीसरे नंबर की युगल खिलाड़ी हंटर ने पहले सेमीफाइनल में आठवीं वरीयता प्राप्त केटी वोलिनेट्स को 6-4, 7-6 से हराया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू