Marcus Stoinis: धीमी पिचों और कम स्कोर पर मार्कस स्टोइनिस ने कहा- टूर्नामेंट की थीम यही लगती है

टूर्नामेंट के अमेरिकी चरण की पहले से ही नासाउ काउंटी मैदान की पिच के असमान उछाल के लिए आलोचना हो रही है जहां बुधवार को भारत और आयरलैंड के बीच कम स्कोर वाला मैच खेला गया था. आयरलैंड की टीम 96 रन पर आउट हो गई और असमान उछाल के कारण भारत के कप्तान रोहित शर्मा और ऋषभ पंत को चोट भी लगी.

मार्कस स्टोइनिस (Photo Credits: Twitter)

ब्रिजटाउन (बारबडोस): ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने गुरुवार को कहा कि कम स्कोर और धीमी पिचें मौजूदा टी20 विश्व कप की ‘थीम’ (आम तौर पर होने वाली चीज) लगती है लेकिन उन्हें उम्मीद है कि जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा विकेट बेहतर होते जाएंगे. IND vs PAK Playing XI Prediction: आयरलैंड को हराने के बाद अब टीम इंडिया के सामने पाकिस्तान की चुनौती, इन धुरंधरों के साथ मैदान में उतर सकती है दोनों टीमों

ऑस्ट्रेलिया ने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में ओमान को 39 रनों से हराया. टीम ने टूर्नामेंट के मानकों के हिसाब से पांच विकेट पर 164 रन का अपेक्षाकृत बेहतर स्कोर बनाया था जिसमें स्टोइनिस ने 36 गेंद में 67 रन की पारी खेली और तीन विकेट भी चटकाए जिसके लिए उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी चुना गया.

मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया से बात करते हुए स्टोइनिस से पूछा गया कि क्या टूर्नामेंट में कम स्कोर ने उन्हें चौंकाया जो पिछले महीने आईपीएल के दौरान प्रशंसकों द्वारा देखे गए नियमित रूप से 200 रन से अधिक के स्कोर से बहुत अलग है. उन्होंने कहा, ‘‘हां, मुझे लगता है कि अब तक के मैचों को देखने से मुझे कोई झटका नहीं लगा, ऐसा लगता है कि यह टूर्नामेंट की थीम होने जा रही है. लेकिन इसे बाहर से देखना एक अलग बात है और फिर मैदान पर खुद को ढालना दूसरी बात है.’’

टूर्नामेंट के अमेरिकी चरण की पहले से ही नासाउ काउंटी मैदान की पिच के असमान उछाल के लिए आलोचना हो रही है जहां बुधवार को भारत और आयरलैंड के बीच कम स्कोर वाला मैच खेला गया था. आयरलैंड की टीम 96 रन पर आउट हो गई और असमान उछाल के कारण भारत के कप्तान रोहित शर्मा और ऋषभ पंत को चोट भी लगी.

चौंतीस वर्षीय स्टोइनिस ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि टूर्नामेंट आगे बढ़ने के साथ-साथ बल्लेबाजों के लिए पिचें बेहतर होती जाएंगी. उन्होंने कहा, ‘‘हां, यह थोड़ा मुश्किल है, दूसरी पारी में गेंद थोड़ी रुककर आती है. और स्पिनर की गेंद भी भी कभी-कभी रुककर आती है और गेंद नीची भी रहती है.’’

स्टोइनिस ने कहा, ‘‘और जब मैंने (ग्लेन) मैक्सवेल को खेला तो एक या दो गेंदें शायद विकेट से रुककर आई और स्पिन हो गई. इसलिए यह अब भी थोड़ा मुश्किल है लेकिन पिछले मैच की तुलना में यह बेहतर है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘आज यह बेहतर विकेट है. मुझे उम्मीद है कि हम इस विकेट पर जितने अधिक मैच खेलेंगे, विकेट उतने ही बेहतर होंगे.’’

आईपीएल में लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिए खेलने वाले स्टोइनिस ने कहा कि आईपीएल में लगातार खेलने के कारण वह पिछले कुछ वर्षों में बेहतर खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि मैं पिछले 10 वर्षों से आईपीएल खेल रहा हूं इसलिए आईपीएल के अंत में हमेशा ऐसा लगता है कि आप बेहतर खिलाड़ी हैं.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Suryakumar Yadav vs Shreyas Iyer T20I Captaincy Record: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर में किसका पलड़ा भारी? आंकड़े बता रहे हैं पूरी कहानी

South Africa Squad for 2nd Test vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम का ऐलान, कगिसो रबाडा की वापसी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के को मिला मौका

India vs West Indies: रांची में टूटा टीम इंडिया का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली बनी वेस्टइंडीज

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स