IND vs PAK Playing XI Prediction: आयरलैंड को हराने के बाद अब टीम इंडिया के सामने पाकिस्तान की चुनौती, इन धुरंधरों के साथ मैदान में उतर सकती है दोनों टीमों
T20 World Cup 2024: दुनिया भर के क्रिकेट फैंस की निगाहें अब इंडिया और पाकिस्तान मैच पर है. टीम इंडिया और पाकिस्तान की टीमें शनिवार यानी 9 जून को आमने-सामने होगी. दोनों टीमों न्यूयॉर्क के नासाउ क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ेंगी.
IND vs PAK: 2024 आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप (2024 ICC Men's T20 World Cup) का आगाज हो गया है. वेस्टइंडीज (West Indies) और यूएस (US) की मेज़बानी में खेला जा रहा. टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Indian National Cricket Team) ने अपने अभियान का आगाज शानदार अंदाज में किया. टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में आयरलैंड क्रिकेट टीम (Ireland Cricket Team) को 8 विकेट से हरा दिया. आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया के गेंदबाजों के अलावा बल्लेबाजों ने भी अपना जलवा दिखाया. बहरहाल, अब दुनिया भर के क्रिकेट फैंस की निगाहें इंडिया और पाकिस्तान मैच पर है. टीम इंडिया और पाकिस्तान की टीमें शनिवार यानी 9 जून को आमने-सामने होगी. दोनों टीमों न्यूयॉर्क (New York) के नासाउ क्रिकेट स्टेडियम (Nassau County International Cricket Stadium) में टकराएंगी.
आईसीसी वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान की टीम एक ही बार टीम इंडिया को हराने में कामयाब रही हैं. टीम इंडिया को वो हार टी20 वर्ल्ड कप में ही मिली थी. अब एक बार फिर दोनों ही टीमें भिड़ने के लिए तैयार है. टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज नहीं होती है. इसी वजह से आईसीसी इवेंट में होने वाले मैच को लेकर फैंस काफी उत्साहित रहते हैं. Rohit Sharma New Record: रोहित शर्मा ने एक ही मैच में बना डाले कई बड़े रिकॉर्ड, इस मामले में विराट कोहली और बाबर आजम को भी छोड़ दिया पीछे
टीम इंडिया का पलड़ा है भारी
बता दें कि अब तक टीम इंडिया और पाकिस्तान का आमना-सामना 12 बार हुआ है. आंकड़ें इस बात की गवाही देते हैं कि पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का पलड़ा भारी रही है. अब तक टीम इंडिया ने टी20 मैचों में पाकिस्तान को 9 बार हराया है. जबकि टीम इंडिया के खिलाफ पाकिस्तान को महज 3 बार ही कामयाबी मिली है. इन आंकड़ों से साफ है कि बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान के लिए टीम इंडिया को हराना बिल्कुल आसान नहीं होने वाला हैं. हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच में किस टीम को जीत मिलती है.
टीम इंडिया और पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
फिलहाल सबसे बड़ा सवाल है कि टीम इंडिया और पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन क्या होगी? इस बात के लगातार कयास लग रहे हैं कि दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता हैं. उदाहरण के तौर पर आयरलैंड के खिलाफ यशस्वी जायसवाल टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि पाकिस्तान के खिलाफ यशस्वी जायसवाल को मौका मिल सकता. इसके अलावा टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बहुत ज्यादा बदलाव के आसार नहीं हैं.
यहां देखें दोनों टीमों की संभवित प्लेइंग इलेवन
टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह.
पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), उस्मान खान, फखर जमान, शादाब खान, इमाद वसीम, इफ्तिखार अहमद, शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद आमिर, हारिस रऊफ और नसीम शाह.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2024 07:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

