विदेश की खबरें | ऑस्ट्रिया में हुई गोलीबारी में तीसरे शख्स की मौतः अधिकारी

ऑस्ट्रिया के गृह मंत्री कार्ल नेहम्मेनर ने पत्रकारों को बताया कि मृतकों में दो पुरुष एवं एक महिला है। पुलिस ने एक संदिग्ध को भी मार गिराया है।

उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच से संकेत मिलता है कि मारा गया संदिग्ध इस्लामिक स्टेट समूह से हमदर्दी रखता था।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान के पंजाब में हिंदू विरोधी सूचना मंत्री फैयाजुल हसन चौहान को पद से हटाया गया, उपनिवेश मंत्री के पोर्टफोलियो का संभालेंगे कार्यभार.

अधिकारी अब भी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या और हमलावर भी हैं। वियना के लोगों से घर में ही रहने का अनुरोध किया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राजधानी के मध्य में हुए हमले में 15 लोग जख्मी हुए हैं। घायलों में एक पुलिस अधिकारी भी शामिल है।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases Update: दुनिया में कोरोना मामलों की संख्या हुई 4.68 करोड़, अब तक 12 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत.

गृह मंत्री ने घटना को ऑस्ट्रिया के मूल्यों और लोकतांत्रिक समाज पर हमला बताया है।

उन्होंने कहा, “ हमलावर आतंकी समूह आईएस से हमदर्दी रखता था।“

उन्होंने जांच जारी रहने का हवाला देकर और जानकारी देने से इनकार कर दिया।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)