एजेंसी न्यूज

जालौन में कोरोना संक्रमण का तीसरा मामला आया सामने

जिलाधिकारी डॉ. मन्नान अख्तर ने मंगलवार को बताया कि 25 अप्रैल को जिला चिकित्सालय उरई में तैनात एक चिकित्सक की रिपोर्ट से उसके संक्रिमत होने की पुष्टि के बाद उसके परिवार के सदस्यों के सैंपल लिए गए थे ।

जालौन में कोरोना संक्रमण का तीसरा मामला आया सामने
जमात

जालौन (उप्र), 28 अप्रैल जिले में कोरोना वायरस संक्रमण का तीसरा मामला सामने आया है ।

जिलाधिकारी डॉ. मन्नान अख्तर ने मंगलवार को बताया कि 25 अप्रैल को जिला चिकित्सालय उरई में तैनात एक चिकित्सक की रिपोर्ट से उसके संक्रिमत होने की पुष्टि के बाद उसके परिवार के सदस्यों के सैंपल लिए गए थे ।

अख्तर ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद चिकित्सक की पत्नी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी । तत्पश्चात चिकित्सक के संपर्क में 36 लोगों के आने की पुष्टि हुई ।

उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल को इन सभी 36 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए । उनमें से 30 लोगों की 27 अप्रैल को उनके संक्रमणरहित होने की रिपोर्ट आई। मंगलवार सुबह शेष छह लोगों की जांच रिपोर्ट मिली, जिसमें पीएल कमला मेमोरियल नर्सिंग होम में ओटी मैनेजर के पद पर नियुक्त एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया ।

अख्तर ने बताया कि इस प्रकार जनपद में कोरोना वायरस से पीड़ित तीन मरीजों की पुष्टि हुई है । ओटी मैनेजर के परिवार के सदस्यों को क्वॉरेंटाइन में भेज कर उनके नमूने जांच के लिए भेजे गये हैं ।

उन्होंने बताया कि यह भी जांच की जा रही है कि कौन कौन से व्यक्ति इस नर्सिंग होम के मैनेजर के संपर्क में आए थे । कोरोना वायरस से रोकथाम और बचाव के लिए पूरे जिले को रेड जोन घोषित कर दिया है तथा पॉजिटिव मरीजों के क्षेत्र को पूरी तरह सील कर दिया है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2020 03:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).