देश की खबरें | दिल्ली, मुंबई, चेन्नई व तीन अन्य शहरों से कोलकाता के लिए 6-19 जुलाई के बीच कोई यात्री उड़ान नहीं होगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, पुणे, नागपुर और अहमदाबाद से कोलकाता के लिए 6 जुलाई से 19 जुलाई के बीच कोई भी यात्री उड़ानें संचालित नहीं होंगी। कोलकाता हवाई अड्डे ने शनिवार को इसकी घोषणा की।

नयी दिल्ली/कोलकाता, चार जुलाई दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, पुणे, नागपुर और अहमदाबाद से कोलकाता के लिए 6 जुलाई से 19 जुलाई के बीच कोई भी यात्री उड़ानें संचालित नहीं होंगी। कोलकाता हवाई अड्डे ने शनिवार को इसकी घोषणा की।

यह निर्णय देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ने के मद्देनजर लिया गया है।

यह भी पढ़े | सेवा ही संगठन कार्यक्रम: पीएम मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओ से बातचीत में लोगों की मदद करने को लेकर की तारीफ : 4 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव राजीव सिन्हा ने 30 जून को नागरिक उड्डयन मंत्रालय से अनुरोध किया था कि कोविड-19 मामलों में अधिक वृद्धि को देखते हुये राज्य के लिए दिल्ली, मुंबई, पुणे, नागपुर, चेन्नई, इंदौर, अहमदाबाद और सूरत जैसे शहरों से 6 जुलाई से 19 जुलाई के बीच किसी भी उड़ान का संचालन न किया जाए।

गौरतलब है कि भारत ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लगे लॉकडाउन के कारण दो महीने के अंतराल के बाद 25 मई से घरेलू यात्री उड़ानों को फिर से शुरू किया। भारत में अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानें अभी भी निलंबित हैं।

यह भी पढ़े | पालघर: दुकानदार ने महिला के शव के साथ किया दुष्कर्म.

कोलकाता हवाईअड्डा ने शनिवार को ट्विटर पर कहा, ‘‘यह सूचित किया जाता है कि दिल्ली, मुंबई, पुणे, नागपुर, चेन्नई और अहमदाबाद से कोलकाता के लिए 6 से 19 जुलाई 2020 तक या अगले आदेश तक कोई भी उड़ान संचालित नहीं होगी। असुविधा के लिए खेद है।’’

हवाईअड्डा ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए कोरोना वायरस के अधिक मामलों वाले शहरों से लोगों के आने पर लगाम लगाने के राज्य सरकार के अनुरोध पर यह अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया है।’’

30 जून को नागरिक उड्डयन मंत्रालय को लिखे एक पत्र में सिन्हा ने कहा था, ‘‘जैसा कि आप जानते हैं कि कोरोना वायरस देश भर में तेजी से फैल रहा है। कुछ राज्यों में महामारी का व्यापक प्रसार हो रहा है, हालांकि हम यह बिल्कुल मानते हैं कि सभी राज्य सरकारें समान रूप से सतर्क हैं और प्रसार पर अंकुश लगाने की दिशा में सक्रिय हैं।’’

पत्र में उन्होंने कहा था कि पश्चिम बंगाल में भी मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। राज्य में बाहर से आने वाले लोगों में बड़ी संख्या में संक्रमण के मामले सामने आए हैं।

मुख्य सचिव ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में आने वाली उड़ानों और ट्रेनों की आवाजाही को रोकने या कम करने का फैसला किया है।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार से कोविड-19 के अधिक मामले वाले राज्यों से कोलकाता आने वाली घरेलू उड़ानों को 31 जुलाई तक रोकने का आग्रह किया था।

कृष्ण

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\