विदेश की खबरें | चार लाख डॉलर से कम वार्षिक आय वालों के कर में कोई वृद्धि नहीं होगी: कमला हैरिस

वाशिंगटन, 12 नवंबर अमेरिका में उप राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित कमला हैरिस ने अमेरिकियों को आश्वासन दिया है कि 4,00,000 अमेरिकी डालर से कम की वार्षिक आय वाले लोगों पर करों में कोई वृद्धि नहीं होगी।

इसके साथ ही हैरिस ने कहा है कि जो बाइडन प्रशासन में, कंपनियों और अमीर लोगों को अंततः उचित हिस्से का भुगतान करना होगा।

यह भी पढ़े | American Singer Mary Millben Releases Virtual Performance For Diwali 2020: अमेरिकी सिंगर ने मेरी मिलबेन ने दीवाली पर गाया ‘ओम जय जगदीश हरे’, देखें वीडियो.

हैरिस ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘कॉरपोरेशन और धनी लोग अंततः अपना उचित हिस्सा देंगे और वह ऐसे किसी भी व्यक्ति से अधिक कर नहीं लेंगे, जिनकी कमाई प्रति वर्ष 4,00,000 अमेरिकी डॉलर से कम है।’’

इससे पहले दिन में, हैरिस और उनके पति डगलस एमहॉफ वाशिंगटन डीसी में एक बेकरी के पास रुके थे। हैरिस ने कहा कि ऐसी दुकानें राष्ट्र के पूर्व सैनिकों, सैन्य परिवारों और देखभाल करने वालों को सशक्त बनाती हैं।

यह भी पढ़े | ट्रंप की खुफिया टीम की मदद के बिना बाइडन आगे बढ़े.

हैरिस ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘हमारे समुदायों में हमारे पूर्व सैनकों की सहायता करने वाले सभी लोगों के प्रति आभारी हूं।’’

अमेरिका में उप राष्ट्रपति पद के लिए पहली महिला निर्वाचित होकर 56 वर्षीय हैरिस ने इतिहास रचा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)