डॉन स्टरगेस (44) और उनके जीवनसाथी दक्षिण पश्चिम इंग्लैंड के एमेसबरी कस्बे में एक फेंकी गयी परफ्यूम बोतल के संपर्क में आने के बाद बेहोश हो गये थे। उस बोतल में नर्व एजेंट नोविचोक था।
स्टरगेस की जुलाई 2018 में मौत हो गयी थी जबकि उनके जीवनसाथी बच गये।
इस जोड़े के नोविचोक के संपर्क में आने से तीन महीने पहले रूस के पूर्व जासूस सर्जेई स्क्रीपल और उनकी बेटी पास के सेलिस्बरी शहर में नोविचोक के एक हमले में बीमार हो गये थे।
स्टरगेस की मृत्यु के मामले में जांचकर्ता कोरोनर हीथर हालेट ने सितंबर में कहा कि उसकी मौत की पूरी तरह जांच के लिए सरकारी पड़ताल जरूरी है।
गृह मंत्री प्रीति पटेल ने कहा कि हालेट ने जिस जांच का अनुरोध किया है वह जल्द से जल्द और संभवत: 2022 में शुरू की जाएगी।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY