नयी दिल्ली, 12 मई केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को कहा कि खाद्य के साथ-साथ पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मौजूदा हालात में खाद्य आपूर्ति श्रृंखला का सामान्य कामकाज बनाए रखने के लिए एससीओ के सदस्य देशों के बीच नजदीकी सहयोग होना चहिये।
तोमर ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के कृषि मंत्रियों की आठवीं बैठक को ऑनलाइन संबोधित करते हुए खाद्य आपूर्ति शृंखला में करीबी सहयोग पर बल दिया।
एक सरकारी बयान के अनुसार इस बैठक में भारत के साथ रूस, उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, चीन और पाकिस्तान ने भी भाग लिया।
भारत की अध्यक्षता में एससीओ सदस्य देशों ने स्मार्ट कृषि परियोजना को अपनाने का फैसला किया है।
तोमर ने खाद्यान्न उत्पादन में भारत के आत्मनिर्भर होने की बात रेखांकित करते हुए कहा कि देश अपनी सर्वोत्तम कृषि प्रथाओं को साझा करना जारी रखेगा और अन्य देशों के साथ द्विपक्षीय रूप से और साथ ही अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के सहयोग से क्षमता निर्माण करेगा, ताकि वे भी आत्मनिर्भर और खाद्य सुरक्षित देश बन सकें।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY