देश की खबरें | बुजुर्गों की देखभाल की जवाबदेही तय करने का कानूनी प्रावधान हो : मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने बुजुर्गों की देखभाल की जवाबदेही सुनिश्चित करने का कानूनी प्रावधान किए जाने की जरूरत पर जोर देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि बच्चों को भारतीय संस्कृति के अनुरूप अपने माता-पिता की देखभाल के प्रति अधिक जिम्मेदार बनना चाहिए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, एक अक्टूबर उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने बुजुर्गों की देखभाल की जवाबदेही सुनिश्चित करने का कानूनी प्रावधान किए जाने की जरूरत पर जोर देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि बच्चों को भारतीय संस्कृति के अनुरूप अपने माता-पिता की देखभाल के प्रति अधिक जिम्मेदार बनना चाहिए।

मंत्री ने 'दादी दादा फाउंडेशन’ द्वारा नीति आयोग के सहयोग से आयोजित "वरिष्ठ नागरिक और न्यू नॉर्मल" कार्यक्रम में कहा, ‘‘बुजुर्गों की देखभाल एक बड़ी जिम्मेदारी है। हम कहीं न कहीं उनके प्रति लापरवाह होते जा रहे हैं। माता-पिता के प्रति युवाओं की अधिक जवाबदेही होनी चाहिए।’’

यह भी पढ़े | Hathras Case: शिवसेना सांसद संजय राउत ने यूपी पुलिस पर बोला हमला, कहा-हाथरस जाते समय रास्ते में जिस तरह से राहुल गांधी के साथ हाथापाई और धक्का-मुक्की हुई, वह ठीक नहीं.

उन्होंने कहा कि कानून में यह भी प्रावधान होना चाहिए कि बच्चे अपने से बड़ों की देखभाल के अपने नैतिक कर्तव्यों के प्रति जवाबदेह बनें। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति भी अपने बड़े-बुजुर्गों का ख्‍याल करने को कर्तव्य का दर्जा देती है।

समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि जिस तरह से देश में कोरोना वायरस जैसी महामारी फैली हुई है उससे बुजुर्गों को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा है।

यह भी पढ़े | Delhi Violence: दिल्ली हिंसा मामले में अदालत ने शरजील इमाम की न्यायिक हिरासत 22 अक्टूबर तक बढ़ाई.

उच्चतम न्यायालय में अधिवक्ता विवेक सोनकर ने कहा कि आज एक ऐसे कानून की आवश्यकता है जो पूरी तरह हमारे बुजुर्गो को समर्पित हो। एक विशेष कानून बुजुर्गों को समाज में न्याय दिलाने में मदद करेगा।

लखनऊ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक सत्यनारायण साबत ने कहा, "समाज को यह सोचना चाहिए कि हम अपने वरिष्ठ नागरिकों की मदद कैसे कर सकते हैं। पुलिस द्वारा इस संबंध में विभिन्न पहल की गई हैं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\