देश की खबरें | प्रदेश की कांग्रेस नीत सरकार के खिलाफ जनता में आक्रोश है : भाजपा नेता अरूण सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान के प्रभारी अरूण सिंह ने रविवार को कहा कि राज्य की कांग्रेस नीत सरकार के खिलाफ जनता में आक्रोश है और वह विभिन्न संकटों से घिरी हुई है।

जयपुर, एक मई भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान के प्रभारी अरूण सिंह ने रविवार को कहा कि राज्य की कांग्रेस नीत सरकार के खिलाफ जनता में आक्रोश है और वह विभिन्न संकटों से घिरी हुई है।

अलवर में सिंह ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘सरकार बिजली संकट, जल संकट, कानून-व्यवस्था की समस्या से घिरी हुई है। कुर्सी बचाने का भी संकट है। गहलोत कुर्सी के संकट से जूझ रहे है। इन सभी संकटों के चलते राज्य की जनता पीड़ित है और उनमें आक्रोश है।’’

अलवर के राजगढ में मंदिर ध्वस्त करने के लिये सत्तारूढ कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए सिंह ने कहा कि भगवान और जनता कांग्रेस को माफ नहीं करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘राजस्थान को अब विकास के लिये डबल इंजन वाली सरकार की जरूरत है। भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में जीतेगी ओर डबल इंजन की सरकार बनायेगी।’’

डबल इंजन से उनका तात्पर्य केन्द्र और राज्य दोनों में भाजपा शासन से था।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि करौली में पिछले महीने हुई हिंसा के पीछे पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) का हाथ था। उन्होंने कहा, ‘‘जब हम जानते हैं कि पीएफआई हिंसा में शामिल थी तो सरकार क्यों नहीं देख रही? गहलोत सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं।’’

उन्होंने दावा किया कि पीएफआई राजस्थान में अपना आधार बना रहा है।

सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता ने पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जनादेश दिया था और सरकार को लोगों के हितों की बात सुननी चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pahalgam Terror Attack Anniversary: पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर Razdan Pass पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़, जान गंवाने वाले पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि; VIDEO

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Preview: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 32वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Mumbai-Pune Expressway: ब्रिज मरम्मत के चलते मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 23-24 अप्रैल को 3 घंटे के लिए यातायात रहेगा बंद, यात्रियों के लिए एडवायजरी; चेक डिटेल्स