देश की खबरें | क्षेत्र पर अवैध कब्जे को छिपाने का प्रयास है गिलगित बाल्तिस्तान में चुनाव : विदेश मंत्रालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने मंगलवार को कहा कि अगले महीने ‘‘तथाकथित गिलगित बाल्तिस्तान’’ विधानसभा क्षेत्र में चुनावों की घोषणा को लेकर उसने पाकिस्तान से कड़ा विरोध दर्ज कराया है। भारत ने कहा कि इस्लामाबाद द्वारा क्षेत्र पर ‘‘अवैध’’ कब्जे को छिपाने के लिए ‘‘दिखावे की कार्रवाई’’की जा रही है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 29 सितम्बर भारत ने मंगलवार को कहा कि अगले महीने ‘‘तथाकथित गिलगित बाल्तिस्तान’’ विधानसभा क्षेत्र में चुनावों की घोषणा को लेकर उसने पाकिस्तान से कड़ा विरोध दर्ज कराया है। भारत ने कहा कि इस्लामाबाद द्वारा क्षेत्र पर ‘‘अवैध’’ कब्जे को छिपाने के लिए ‘‘दिखावे की कार्रवाई’’की जा रही है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस्लामाबाद द्वारा क्षेत्र में चुनाव कराने जैसे कार्यों से केंद्र शासित क्षेत्र जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के हिस्से पर ‘‘अवैध कब्जे’’ को न तो छिपाया जा सकता है न ही पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर में लोगों के ‘‘घोर मानवाधिकार उल्लंघनों और शोषण’’ की बात को ढंका जा सकता है।

यह भी पढ़े | No Unemployment in This Village: मेरठ का एक ऐसा गांव, जहां एक भी व्यक्ति बेरोजगार नहीं , कोरोना महामारी भी नहीं कर सकी रोजगार को प्रभावित.

पाकिस्तान ने घोषणा की है कि गिलगित बाल्तिस्तान के लिए चुनाव 15 नवम्बर को होंगे।

विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, ‘‘भारत की सरकार ने पाकिस्तान की सरकार से कड़ा विरोध जताया है और कहा है कि संघ शासित क्षेत्र जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का पूरा इलाका जिसमें तथाकथित गिलगित और बाल्तिस्तान भी शामिल है, वह 1947 के विलय की संधि के मुताबिक भारत का अभिन्न अंग है।’’

यह भी पढ़े | LPG Cylinder Blast In MP: मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में LPG से भरा ट्रक पलटा, आग लगने के बाद 300 सिलेंडरों में ब्लास्ट, धमाके से दहला पूरा इलाका.

विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान का उस क्षेत्र में कोई अधिकार नहीं है जिस पर उसने ‘‘अवैध और जबरन कब्जा’’ कर रखा है।

इसने कहा, ‘‘इस तरह के कार्यों से संघ शासित क्षेत्र जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के हिस्से पर न तो अवैध कब्जे को छिपाया जा सकता है न ही सात दशकों से पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र में रहने वाले लोगों के गंभीर मानवाधिकार उल्लंघनों, शोषण और स्वतंत्रता से वंचित किए जाने के मामले को ढंका जा सकता है।’’

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘ये महज दिखावा वाले कार्य हैं ताकि अवैध कब्जे को छिपाया जा सके। हम पाकिस्तान से अपील करते हैं कि वह अवैध कब्जे वाले सभी क्षेत्रों को तुरंत खाली करे।’’

विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान से यह भी कहा कि वह अपने अधीन सभी अवैध कब्जे वाले स्थानों तो तुरंत खाली करे।

गिलगित बाल्तिस्तान में 18 अगस्त को चुनाव होने वाले थे लेकिन पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने कोरोना वायरस महामारी के कारण 11 जुलाई को चुनाव स्थगित कर दिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार