देश की खबरें | देश में उपचाराधीन मामलों में लगातार कमी आ रही: स्वास्थ्य मंत्रालय
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में प्रतिदिन सामने आने वाले कोविड-19 के मामलों में गिरावट आ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, नौ फरवरी भारत में प्रतिदिन सामने आने वाले कोविड-19 के मामलों में गिरावट आ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
मंत्रालय ने रेखांकित किया कि कोविड-19 के प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों में गिरावट और लोगों के ठीक होने की दर में वृद्धि के चलते उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कमी आई है।
देश में कोविड-19 से होने वाली मौत की संख्या भी घट रही है।
मंत्रालय ने कहा कि जनवरी के दूसरे सप्ताह में रोजाना मौतों का औसत 211 था और फरवरी के दूसरे सप्ताह में इसमें 55 प्रतिशत की कमी आई और यह 96 रह गई है।
भारत में उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी घटकर 1.43 लाख रह गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का महज 1.32 प्रतिशत है।
पिछले चौबीस घंटे में कोविड-19 के 14,016 मरीज ठीक हुए। अब तक कोविड-19 के कुल 1,05,48,521 मरीज ठीक हो चुके हैं।
मंत्रालय ने कहा, “ठीक होने वाले और उपचाराधीन मरीजों के बीच का अंतर बढ़ता जा रहा है। यह आज 1,04,04,896 हो गया।”
भारत में ठीक होने वाले मरीजों की दर 97.25 प्रतिशत हो गई है, जिस विश्व में स्वस्थ होने वाली सर्वाधिक दर में से एक है।
मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका, ब्रिटेन, इटली, रूस, ब्राजील और जर्मनी में ठीक होने की दर भारत से कम है।
मंत्रालय के अनुसार, नौ फरवरी सुबह आठ बजे तक 62.6 लाख लोगों को कोविड-19 का टीका दिया जा चुका है। इनमें से 5,482,102 स्वास्थ्य कर्मी हैं और 7,76,906 अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मी हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2021 04:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

