फिर महंगा हुआ वाहन ईंधन, बिहार में भी पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम बढ़ने के बीच वाहन ईंधन कीमतों में रविवार को एक और वृद्धि के बाद अब बिहार में भी पेट्रोल का दाम 100 रुपये प्रति लीटर के पार निकल गया है. सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार पेट्रोल के दाम 35 पैसे प्रति लीटर और डीजल के 25 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं.
नयी दिल्ली, 27 जून : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम बढ़ने के बीच वाहन ईंधन कीमतों में रविवार को एक और वृद्धि के बाद अब बिहार में भी पेट्रोल का दाम 100 रुपये प्रति लीटर के पार निकल गया है. सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार पेट्रोल के दाम 35 पैसे प्रति लीटर और डीजल के 25 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं. वाहन ईंधन के दाम दो दिन में दूसरी बार बढ़े हैं. शनिवार को पेट्रोल और डीजल (Petrol and Diesel) के दाम 35-35 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए थे. पिछले दो माह से कम समय में वाहन ईंधन कीमतों में 31 बार बढ़ोतरी की जा चुकी है. देश में पेट्रोल और डीजल के दाम इस समय अब तक के उच्चतम स्तर पर हैं. बिहार एक और राज्य हो गया है जहां पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार निकल गया है.
राजधानी दिल्ली में पेट्रोल अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 98.46 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है,वहीं डीजल 88.90 रुपये प्रति लीटर पर है. मूल्य वर्धित कर (वैट) और ढुलाई भाड़े की वजह से विभिन्न राज्यों में ईंधन के दाम भिन्न-भिन्न होते हैं. कई राज्यों और संघ शासित प्रदेशों....राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, तमिलनाडु और लद्दाख के बाद अब बिहार के कई शहरों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार हो गया है. यह भी पढ़ें : कोरोना से उबरने के बाद स्वाद और गंध को वापस आने में लग सकता है एक साल का वक्त : स्टडी
पटना में पेट्रोल 100.47 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है. मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे महानगरों में पेट्रोल पहले ही 100 रुपये प्रति लीटर से अधिक बिक रहा है. इस समय मुंबई में पेट्रोल 104.56 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.42 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. सबसे अधिक इस्तेमाल वाला ईंधन डीजल राजस्थान के श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के साथ ओडिशा में कुछ स्थानों पर 100 रुपये प्रति लीटर के पार निकल चुका है. ईंधन कीमतों में चार मई से 31 वीं बार बढ़ोतरी में पेट्रोल 8.06 रुपये प्रति लीटर और डीजल 8.37 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2021 01:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

