जरुरी जानकारी | फिर बढ़े वाहन ईंधन के दाम, तमिलनाडु में भी पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाहन ईंधन कीमतों में शनिवार को एक और वृद्धि के बाद अब तमिलनाडु में भी पेट्रोल का दाम 100 रुपये प्रति लीटर के पार निकल गया है।
नयी दिल्ली, 26 जून वाहन ईंधन कीमतों में शनिवार को एक और वृद्धि के बाद अब तमिलनाडु में भी पेट्रोल का दाम 100 रुपये प्रति लीटर के पार निकल गया है।
सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार पेट्रोल और डीजल की कीमतें में 35-35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। हाल के समय में यह वाहन ईंधन कीमतों में सबसे अधिक वृद्धि है।
इससे देश में पेट्रोल और डीजल के दाम ऐतिहासिक उच्चस्तर पर पहुंच गए हैं। वहीं तमिलनाडु एक और राज्य हो गया है जहां पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार निगल गया है।
राजधानी दिल्ली में पेट्रोल अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 98.11 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। वहीं डीजल 88.65 रुपये प्रति लीटर पर है। मूल्य वर्धित कर (वैट) और ढुलाई भाड़े की वजह से विभिन्न राज्यों में ईंधन के दाम भिन्न-भिन्न होते हैं।
कई राज्यों और संघ शासित प्रदेशों....राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा और लद्दाख के बाद तमिलनाडु के कई शहरों मसलन सलेम, वेल्लौर, कुडालोर में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार हो गया है।
चेन्नई में पेट्रोल 99.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.23 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे महानगरों में पेट्रोल पहले ही 100 रुपये प्रति लीटर से अधिक बिक रहा है।
इस समय मुंबई में पेट्रोल 104.22 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.16 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।
सबसे अधिक इस्तेमाल वाला ईंधन डीजल राजस्थान के श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के साथ ओडिशा में कुछ स्थानों पर 100 रुपये प्रति लीटर के पार निकल चुका है।
शनिवार को वाहन ईंधन कीमतों में चार मई से 30वीं बार बढ़ोतरी हुई है। 30 बार में पेट्रोल 7.71 रुपये प्रति लीटर और डीजल 8.12 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2021 02:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

