खेल की खबरें | थीम और मेदवेदेव यूएस ओपन के क्वार्टर फाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रिया के दूसरी वरीयता प्राप्त थीम ने पुरुष एकल के चौथे दौर में कनाडा के 15वें वरीय फेलिक्स आगुर अलीसामी को 7-6 (4), 6-1, 6-1 से हराया जबकि तीसरी वरीयता प्राप्त रूसी खिलाड़ी मेदवेदेव ने अमेरिका के फ्रांसिस टिफोउ को 6-4, 6-1, 6-0 से पराजित किया।

आस्ट्रिया के दूसरी वरीयता प्राप्त थीम ने पुरुष एकल के चौथे दौर में कनाडा के 15वें वरीय फेलिक्स आगुर अलीसामी को 7-6 (4), 6-1, 6-1 से हराया जबकि तीसरी वरीयता प्राप्त रूसी खिलाड़ी मेदवेदेव ने अमेरिका के फ्रांसिस टिफोउ को 6-4, 6-1, 6-0 से पराजित किया।

यह 2004 के फ्रेंच ओपन के बाद किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में पहला अवसर है जबकि रोजर फेडरर, राफेल नडाल या नोवाक जोकोविच में से कोई भी क्वार्टर फाइनल में नहीं पहुंचा।

यह भी पढ़े | IPL 2020: आईपीएल थीम सॉन्ग ‘आएंगे हम वापस’ सुनकर बढ़ जाएगा दर्शकों का उत्साह, देखें वीडियो.

थीम ने कहा, ‘‘यह मायने नहीं रखता कि यहां ‘बिग थ्री’ हैं या नहीं। हर कोई ट्राफी उठाना चाहता है। ’’

फेडरर और नडाल ने यूएस ओपन में हिस्सा नहीं लिया जबकि जोकोविच चौथे दौर में पाब्लो कारेनो बस्टा के खिलाफ गलती से गेंद लाइन जज पर मारने के कारण टूर्नामेंट से बाहर कर दिये गये थे।

यह भी पढ़े | Jwala Gutta Gets Engaged to Vishnu Vishal: बैडमिंटन स्टार ज्वाला गुट्टा ने जन्मदिन पर साउथ सुपरस्टार विष्णु विशाल से की सगाई, देखें लेटेस्ट फोटोज.

इसके साथ ही पुरुष वर्ग में क्वार्टर फाइनल की स्थिति भी स्पष्ट हो गयी। थीम का सामना आस्ट्रेलिया के 21वें वरीय अलेक्स डि मिनौर जबकि मेदवेदेव का हमवतन दसवीं वरीय आंद्रेई रूबलेव से होगा।

मिनौर ने कनाडा के गैर वरीय वासेक पोसपिसिल को 7-6 (6), 6-3, 6-2 से जबकि रूबलेव ने इटली के छठी वरीय माटियो बारेटिनी को 4-6, 6-3, 6-3, 6-3 से शिकस्त दी।

अन्य क्वार्टर फाइनल मैच 12वें वरीय डेनिस शापोवालोव और 20वें वरीय कारेनो बस्टा तथा पांचवें वरीय अलेक्सांद्र जेवरेव और 27वें वरीय बोर्ना कोरिच के बीच खेले जाएंगे।

इस बीच जोकोविच को यूएस ओपन में अपनी गलती के कारण कुल 267,500 डॉलर का नुकसान हुआ। इनमें से चौथे दौर तक पहुंचने की इनामी राशि 250,000 डॉलर के अलावा खेल भावना के विपरीत काम करने के लिये लगाया गया 10,000 डॉलर और मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में नहीं आने पर लगाया गया 7,500 डॉलर का जुर्माना शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\