एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अभिनेत्री संगीता बिजलानी के फार्महाउस में चोरी और तोड़फोड़, पुलिस जांच में जुटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेत्री संगीता बिजलानी के पुणे जिले के मावल स्थित फार्महाउस में चोरी और तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | अभिनेत्री संगीता बिजलानी के फार्महाउस में चोरी और तोड़फोड़, पुलिस जांच में जुटी

पुणे, 18 जुलाई अभिनेत्री संगीता बिजलानी के पुणे जिले के मावल स्थित फार्महाउस में चोरी और तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार, यह घटना तब सामने आई जब बिजलानी चार महीने बाद टिकोना गांव स्थित अपने फार्महाउस पहुंचीं।

पुणे ग्रामीण पुलिस को दी गई शिकायत में बिजलानी ने बताया कि फार्महाउस का मुख्य दरवाजा और खिड़की की ग्रिल टूटी हुई मिली, एक टेलीविजन गायब था और कई घरेलू सामान जैसे पलंग, फ्रिज और सीसीटीवी कैमरे क्षतिग्रस्त कर दिए गए थे।

बिजलानी ने पुणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल को लिखे आवेदन में कहा कि वह अपने पिता की तबीयत खराब होने के कारण फार्महाउस पर पिछले कुछ महीनों से नहीं आ सकी थीं।

उन्होंने बताया, "आज मैं अपनी दो घरेलू सहायकों के साथ फार्महाउस पहुंची। वहां पहुंचकर देखा कि मुख्य दरवाजा टूटा हुआ था। भीतर जाने पर खिड़की की ग्रिल टूटी हुई मिली, एक टेलीविजन गायब था और दूसरा टूटा हुआ था।"

उन्होंने बताया कि ऊपर की मंजिल में सब कुछ बिखरा हुआ था, बिस्तर टूटे हुए थे और कई घरेलू सामान और कीमती वस्तुएं या तो गायब थीं या क्षतिग्रस्त कर दी गई थीं।

लोनावला पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक दिनेश तायडे ने 'पीटीआई-' को बताया कि घटना की जांच के लिए एक टीम मौके पर भेजी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2025 11:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).