देश की खबरें | शराब पीने को लेकर हुए झगड़े में ईंट मार कर युवक की हत्या

जींद, 27 अगस्त हरियाणा के जींद जिले में शराब पीने को लेकर हुये झगड़े में एक व्यक्ति ने अपने साथी के सिर पर ईंट से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसकी उपचर के दौरान मौत हो गयी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मरने वाले युवक की पहचान अनिल(30) के तौर पर की गयी है ।

उन्होंने बताया कि अनिल और रविंद्र दोनों गोहाना रोड पर शराब ठेके के निकट बने पार्क में बैठकर कुछ अन्य लोगों के साथ शराब पी रहे थे।

उन्होंने बताया कि इस बीच अनिल और आरोपी रविंद्र के बीच शराब को लेकर झगड़ा हो गया। उन्होंने बताया कि इस पर आरोपी ने उसके सिर पर ईंट मारकर घायल कर दिया।

उन्होंने बताया कि उसे पीजीआई रोहतक में दाखिल कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने रविंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर रविंद्र उर्फ कुंडू को गिरफ्तार कर लिया और उसे अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।

पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)