Rajasthan: राजस्थान के धौलपुर में युवक ने सिर में गोली मार कर आत्महत्या की
राजस्थान के धौलपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार को एक युवक ने अपने सिर में गोली मार कर कथित रूप से आत्महत्या कर ली. थानाधिकारी अध्यात्म गौतम ने बताया कि शैतानपुरा निवासी सचिन (19) ने देशी कट्टे से स्वयं को गोली मार कर आत्महत्या कर ली.
जयपुर, 27 फरवरी ; राजस्थान के धौलपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार को एक युवक ने अपने सिर में गोली मार कर कथित रूप से आत्महत्या कर ली. थानाधिकारी अध्यात्म गौतम ने बताया कि शैतानपुरा निवासी सचिन (19) ने देशी कट्टे से स्वयं को गोली मार कर आत्महत्या कर ली. उन्होंने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के लोग कमरे तक पहुंचे तो सचिन जमीन पर पड़ा हुआ मिला.
उन्होंने बताया कि परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.उन्होंने बताया कि आपराधिक प्रवृत्ति के मृतक का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. यह भी पढ़ें : राजस्थान की लुटेरी दुल्हन, शादी के 2 दिन बाद ससुराल वालों को नशीली पदार्थ खिलाकर कीमती सामान लेकर फरार
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में परिजनों ने बताया कि वह सनकी किस्म का था, परिजनों की और से दर्ज शिकायत के आधार पर अपराध प्रक्रिया संहिता की धारा 174 के तहत मृग दर्ज कर जांच की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2022 04:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

