देश की खबरें | लुधियाना में ‘लिव इन’ में रह रही युवती की हत्या का आरोपी युवक गोंडा से गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब पुलिस ने लुधियाना में ‘लिव-इन’ में रह रही एक युवती की हत्या के सिलसिले में उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
गोंडा, 22 जून पंजाब पुलिस ने लुधियाना में ‘लिव-इन’ में रह रही एक युवती की हत्या के सिलसिले में उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस आरोपी को ‘ट्रांजिट रिमांड’ पर रविवार को पंजाब लेकर रवाना हो गई।
लुधियाना पुलिस का नेतृत्व कर रहे निरीक्षक आदित्य शर्मा ने बताया कि पकड़ा गया युवक सुनील कुमार धानेपुर क्षेत्र के ख्वाजाजोत गांव का निवासी है और वह कामकाज के सिलसिले में लुधियाना गया था, जहां उसकी मुलाकात एक फैक्टरी में काम करने वाली राधिका (20) नाम की युवती से हुई।
उन्होंने बताया कि दोनों पिछले छह महीने से फतेहगंज इलाके में किराये के मकान में ‘लिव-इन’ में रह रहे थे और ऐसा दावा किया जा रहा है कि उन्होंने मंदिर में शादी कर ली थी।
शर्मा के अनुसार, पुलिस जांच में सामने आया कि राधिका पहले से शादीशुदा थी लेकिन उसने यह बात सुनील से छिपाई थी।
उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले सुनील को राधिका के अतीत की जानकारी मिली, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई और आठ जून की रात यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी युवक ने युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी।
अधिकारी ने बताया कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद गोंडा आ गया।
शर्मा ने बताया कि इस मामले में राधिका के भाई राहुल की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
लुधियाना पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आरोपी का पता लगाया गया और स्थानीय पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2025 11:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

