एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | युवक ने अपने बेटे को तालाब में डुबोकर आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के बीकानेर जिले में एक व्यक्ति द्वारा अपने 10 वर्षीय बेटे को तालाब में कथित रूप से डुबोने के बाद आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है।

देश की खबरें | युवक ने अपने बेटे को तालाब में डुबोकर आत्महत्या की

जयपुर, तीन फरवरी राजस्थान के बीकानेर जिले में एक व्यक्ति द्वारा अपने 10 वर्षीय बेटे को तालाब में कथित रूप से डुबोने के बाद आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है।

बीकानेर की पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि जितेंद्र ओझा (48) का शव बरामद कर लिया गया है और उसके बेटे के शव की तलाश जारी है।

उन्होंने कहा कि ओझा ने शुक्रवार शाम को कोलायत में एक तालाब में अपने बेटे को डुबो दिया।

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि ओझा अपने बेटे को तालाब ले गया और उसने उसे धक्का दे दिया लेकिन जब लड़के ने खुद को बचाने की कोशिश की तो युवक ने उसे जबरदस्ती गहरे पानी में धकेल दिया।

अधिकारी ने बताया कि बाद में ओझा ने भी आत्महत्या कर ली। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

पुलिस के अनुसार, अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ कि व्यक्ति ने यह कदम क्यों उठाया। मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2024 12:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).